Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव की स्वशासी समिति की बैठक में शामिल हुए। स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय-

-मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

-मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना। 

-ह्दय रोग से संबंधी ईलाज के लिए लैब नहीं थी इसके लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से कैथ लेब निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।

-सीएसएचडी के लिए भी 1 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति की अनुशंसा की गई है।

-ट्रामा सेंटर सीसीएचबी यूनिट 7 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत का स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

-एमआरआई मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है।

-सीटी स्कैन मशीन को तीन माह के भीतर स्थापित कर प्रारंभ किया जाएगा।

-मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मॉड्यूलर किचन 50 लाख रूपए की लागत से निर्माण करने का अनुमोदन किया गया है।

-मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के कपड़े धुलाई के लिए 50 लाख रूपए की लागत का उच्च गुणवत्ता का लाउंड्री निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button