Advertisement Carousel
Blog

हत्यारिन पत्नी को आजीवन कारावासनिरीक्षक मनोहर सिन्हा की सटीक जांच से 3 दिन में सुलझा अंधा कत्ल

Ad

Advertisements

हत्यारिन पत्नी को आजीवन कारावास
निरीक्षक मनोहर सिन्हा की सटीक जांच से 3 दिन में सुलझा अंधा कत्ल
जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद में हुए बहुचर्चित अंधे हत्या मामले में पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम सामने आया है। माननीय न्यायालय ने पति की नृशंस हत्या करने वाली आरोपी पत्नी अंजू नट उर्फ कोंदी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह सफलता तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा की कुशल जांच एवं तत्पर कार्रवाई का प्रतिफल है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 जुलाई 2024 को थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी मनोज नट (40 वर्ष) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार एवं नोकदार हथियार से हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात आरोपी द्वारा किए गए अंधे कत्ल का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
प्रकरण की जांच तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा द्वारा की गई। विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी अंजू नट, जो कि श्रवण बाधित (गूंगी-बहरी) है, से श्रवण बाधित विशेषज्ञ एवं मृतक के पुत्र मुकेश नट को अनुवादक बनाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपीया ने इशारों में अपराध स्वीकार किया।
आरोपीया ने बताया कि दिनांक 12 जुलाई 2024 की रात मृतक शराब के नशे में घर आया और विवाद करने लगा। गुस्से में आकर आरोपीया ने लोहे की हथौड़ी और चाकू से अपने पति पर जानलेवा हमला किया। पहले सिर पर हथौड़ी से वार किया, फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपीया ने शव को जोखिया तालाब पार के पास घसीटकर फेंक दिया और हथियार छिपाने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपीया के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी बरामद कर दिनांक 15 जुलाई 2024 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
निरीक्षक मनोहर सिन्हा की सूझबूझ और मात्र 03 दिवस में अंधे कत्ल का खुलासा जिले में पुलिस की कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने वाला है, बल्कि अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button