Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

महानदी में बढ़ेगा जलस्तर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नदी तटीय गांवों में बाढ़ अलर्ट, कलेक्टर ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज

Advertisements

सारंगढ़ बिलाईगढ़ रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) के गेट खोले जाने से महानदी का जल स्तर बढ़ेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सोशल मीडिया में जानकारी दी कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने ओड़िशा सरकार से हीराकूद डेम के गेट खोलने के लिए बातचीत और अन्य सरकारी पत्राचार की है।

Advertisements

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आवश्यक राहत बचाव व्यवस्था के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के ऐसे गांव जो महानदी किनारे बसे हैं, जहाँ जल भराव, बाढ़ की सम्भावना है वहां कोटवार के माध्यम से मुनादी कर लोगों को अलर्ट रहने और गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की जानकारी देने के निर्देश दी हैं। इसी प्रकार उचित स्थान में ग्रामीणों और उनके मवेशियों को शिफ्ट करने, रहने, पेयजल, भोजन व्यवस्था आदि के लिए सरपंच सचिव, तहसीलदार, फूड ऑफिसर, सीईओ जनपद आदि को तत्काल समन्वय से सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button