Advertisement Carousel
Blog

जैजैपुर CHC में ओ.आई.सी. हेल्थ का औचक निरीक्षण, सेवाओं में सुधार के निर्देश

Ad

Advertisements

सक्ती,
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर में स्वास्थ्य विभाग के ओ.आई.सी. हेल्थ श्री प्रीतेश सिंह राजपूत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में संचालित ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं, प्रसूति कक्ष (लेबर रूम), टीबी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दवा भंडार, लैब सेवाएं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन का गहन परीक्षण किया गया।

Advertisements
Advertisements

राजपूत ने स्वास्थ्य केंद्र की समग्र स्थिति, उपलब्ध संसाधनों एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने मरीज पर्चियों के आधार पर दस्तावेजों का मिलान, रजिस्टर संधारण, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड प्रबंधन की भी जांच की। साथ ही केंद्र में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। श्री राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाशंकर साहू, चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बी.ई.टी.ओ., लैब टेक्निशियन सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button