Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती लहरें ने आशा निकेतन में बुजुर्गों को शाल वितरण की।

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित आशा निकेतन में एक भावनात्मक और सम्मानजनक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशा निकेतन में निवासरत सभी बुजुर्ग माता-पिता को स्नेह और सम्मान के साथ सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती लहरे, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू, जिला मंत्री चंद्रिका ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चंचला महिलाने, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर निराला एवं मंडल महामंत्री शिवम चंद्रा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बुजुर्गों को साल भेंट कर उनका सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान आशा निकेतन के सदस्यों एवं बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलकता रहा। अंत में सभी ने इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button