Advertisement Carousel
Blog

बसंत पंचमी आयोजन बसंत पंचमी पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय और सकारात्मक माहौल शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा बिरगहनी में हुआ

Advertisements

बसंत पंचमी पर विद्यालय में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ पूजा-पाठ

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा बिरगहनी (चांपा) में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, बच्चों, आंगनबाड़ी स्टाफ एवं मध्यान्ह भोजन समूह द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई।

Advertisements


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजा से हुई। बच्चों ने भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ में सहभागिता निभाई, वहीं शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी पूरे श्रद्धा भाव से मां सरस्वती की आराधना की।
पूजा उपरांत विद्यालय का नियमित संचालन किया गया। बच्चों ने अपने निर्धारित समय पर प्रार्थना सभा में भाग लिया तथा अध्ययन कार्य भी किया। इसके पश्चात मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सभी बच्चों को भोजन कराया गया।


विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, शिक्षा के प्रति सम्मान तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करना रहा। बसंत पंचमी भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो ऋतु परिवर्तन और नए बसंत के आगमन का प्रतीक है। इस दिन माँ सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी माना जाता है। इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीले पकवान बनाते हैं, क्योंकि पीला रंग ऊर्जा, खुशहाली और आशा का प्रतीक है। यह पर्व हमें ज्ञान, सीखने और सकारात्मक सोच के महत्व का संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में शिक्षिका रेनू कौशिक, ममता यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता श्रीवास, कालिंद्री पटेल सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वसंत पंचमी के इस आयोजन से विद्यालय परिसर में भक्तिमय, सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button