Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़

विधायक उत्तरी जांगड़े ने गाताडीह,कोसीर,जशपुर में खाद् की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

विधायक उत्तरी जांगड़े ने गाताडीह,कोसीर,जशपुर में खाद् की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

Advertisements

विधायक उत्तरी जांगड़े ने 3 दिवस में क्षेत्र के किसानों को खाद उपलब्ध नही होने पर आंदोलन की कहि बात

Advertisements

खेती किसानी के समय में खाद उपलब्ध नहीं होने को लेकर विधायक ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

लक्ष्मी नारायण लहरे

कोसीर।सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े लगातार गाताडीह सहित कोसीर,जशपुर, केंद्र में अब तक खाद नहीं पहुंचने को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है उन्होंने कहा है कि वर्तमान में खेती किसानी का दिन चल रहा है और किसान खाद के लिए परेशान है ।

Advertisements

इसी कड़ी में उन्होंने किसानों के हित में एक और पत्र जिला कलेक्टर को लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि गाताडीह,कोसीर,जशपुर धान खरीदी केंद्र में तत्काल यूरिया, डीएपी, सुपरफास की व्यवस्था हो ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उल्लेखनीय हो कि जब से गाताडीह सेवा सहकारी समिति में घोटाले की खबर चली है तब से क्षेत्र किसान चिंतित है कि यदि हम खाद ले कि नहीं हमारे नाम पर फर्जी ऋण न चढ़ जाए इसलिए किसान भयभीत है।

इन सब को विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने प्रेस के माध्यम से भरोसा दिलाते हुए कहा की क्षेत् के सभी किसान भाई अपने-अपने सोसाइटी में खाद बीज एवं केसीसी का उठाव करें इस संदर्भ में कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी आती है तो हम सदैव साथ खड़े रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button