Advertisement Carousel
देश

बारात निकलने से पहले टूटा दूल्हा, DJ विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान

नूंह 
दिल्ली के पास नूंह के एक गांव में रविवार को शादी वाले दिन सुबह दर्दनाक घटना हो गई। बारात रवाना होने से पहले दूल्हे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी को घटना से जोड़ा जा रहा है। सरपंच परिवार के सदस्य फतेला ने बताया कि एक युवक की रविवार को शादी थी। शनिवार को वह शादी की तैयारी के तहत डीजे लेकर आया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसे सामाजिक बुराई बताते हुए बजाने से मना कर दिया। काफी बातचीत के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे के लिए डीजे बजाने की अनुमति दे दी थी।

Advertisements

तय समय के अनुसार डीजे बजा और इसके बाद दूल्हे को मेहंदी भी लगाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक डीजे अधिक देर तक बजवाना चाहता था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद रात में किसी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया।

Advertisements

बिजली के खंभे पर लटका मिला शव
रविवार सुबह दूल्हा जल्दी घर से निकल गया। कुछ समय बाद गांव के बाहर बिजली के खंभे से लटकता उसका शव मिलने की सूचना मिली। बताया गया कि उसने बिजली की लाइन वाले खंभे पर फंदा लगाकर आत्महत्या की।

परिवार को किसी पर संदेह नहीं
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सरपंच परिवार के सदस्य फतेला ने बताया कि परिवार को किसी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button