Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल सीमा के गांव सूरतनगर में लगाया पशु चिकित्सा शिविर

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी। 70वी वाहिनी  सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने भारत नेपाल सीमा के गांव सूरतनगर में लगाया पशु चिकित्सा शिविर बाटी निःशुल्क दवा।

Advertisements
Advertisements

70वी वाहिनी  सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी  द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट के दिशा निर्देशन में  डॉक्टर सौरभ सिंघई, पशुचिकित्सा अधिकारी, नीमगांव लखीमपुर खीरी, के सहयोग से 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत “डी”समवाय  के एओआर में नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर (वीसीए ) का आयोजन किया गया। इस आयोजित शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई जिसमें  81 जानवरों का मुफ्त जांच कर निःशुल्क दवा दी गई ।

डॉक्टर सौरभ सिंघई, पशुचिकित्सा अधिकारी ने ग्रामवासियों को जानवरों को  बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर वाहिनी से पहुंची पशुचिकित्सा टीम सहित “डी” समबाय प्रभारी प्रदीप कुमार सहायक कमांडेंट तथा अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button