Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दी गई फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग

Ad

दुर्घटना की प्रकृति के अनुसार प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी।

आज दिनांक 25.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार(first aid )के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Advertisements


इस दौरान डॉक्टर साहब द्वारा अलग अलग प्रकार की दुर्घटना के उपरांत दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया जैसे सर्पदंश, पानी में डूबना, विद्युत करंट लगने पर, जहर संबंधी प्रकरण इत्यादि। हार्ट अटैक आने पर मरीज को प्रारंभिक इलाज CPR देने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिससे मौके पर ही प्रारंभिक उपचार प्राप्त हो सके।

Advertisements


वर्तमान के बढ़ते रोड एक्सीडेंट के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौके पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार को विस्तार से बताया गया साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव या फ्रैक्चर होने पर कैसे मरीज को स्थिर रखते हुए हॉस्पिटल लेकर जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button