Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़गरियाबंद

अपनी मांगे पूरी नहीं होते देख मुड़ागांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कर डालें एनएच 130 सड़क जाम

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी
देवभोगन्यूज.. अपनी मांगे पूरा नहीं होते देख मुड़ागांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सुबह 9 बजे से ही एनएच 130 सी सड़क को जाम कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने 22 तारीख को अनुविभागीय अधिकारी देवभोग को ज्ञापन सौंपे थे, ज्ञापन में उल्लेख था कि अगर सात दिवस के भीतर रोड़ निर्माण हेतु निवेदन किया गया था।
आवेदन में यह उल्लेख था कि मुड़ागांव के उरमाल पहुंच मार्ग से टिपपारा पहुंच मार्ग होते हुए एनएच 130 सी तक पंचायत के द्वारा पहुंच मार्ग बनाया गया है, लेकिन भोनाथ के घर से अर्जुन के घर तक करीब 100 मीटर कि दूरी को छोड़ दिया गया जिसके कारण इस स्थान में अत्यधिक कीचड़ हो रहा है, किचड़ के होने से आम नागरिकों को आवागमन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। खासकर स्कूली बच्चों को विद्यालय आने में भारी परेशानी हो रही है गांव के बीमार मरीजों को भी मुख्य मार्ग तक लाने के लिए बड़ी समस्या हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button