Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

सिंगाही थाना की महिला शक्ति टीम द्वारा, ग्राम सिंधौना स्थित डी.एस पब्लिक स्कूल में महिलाओं एवं छात्राओं को किया जागरूक

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला थाना सिंगाही टीम द्वारा, डी.एस पब्लिक स्कूल में छात्राओं/महिलाओं को जागरूक किया गया।

Advertisements

बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा, ग्राम सिंधौना स्थित डी0एस0 पब्लिक स्कूल में महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुयेअपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button