Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़। घनश्याम जायसवाल एवं उसके पत्नी को टोनहीन बोलकर जान सहित करने की धमकी।

Ad
Advertisements

घनश्याम जायसवाल  दिनांक 10/05/2024 को अपने गर्भवती पत्नि का टीकाकरण कराने आंगनबाडी स्कूल अक्षय तृतीया के दिन गये थे जहां पर गांव के ही लक्ष्मीन एवं पति दिलीप अपने बच्चे को लेकर गई थी टीकाकरण लगवाने के बाद दोनों परिवार घर चले गये टीकाकरण होने के कारण लक्ष्मीन के बच्चा रोने लगा जिस पर दिनांक 17/05/2024 को दोपहर लगभग 1 बजे प्रार्थिया के घर पर लक्ष्मीन एवं पति दिलीप अपने बच्चे उम्र करीब 6 माह को लेकर प्रार्थिया के घर अपने पति दिलीप सहित परिवार के सदस्यो के साथ आकर घर में प्रार्थिया को टोना टोटका किये जाने की बात बोलकर तुम टोनही हो और दोनो मां बेटा टोटका किये हो बोलकर झगडा झंझट कर उसे ठीक करने को बोल रहे थे नही करने पर मारपीट की धमकी दे रहे थे और  घनश्याम को मारने के लिए दौड रहे थे जिस पर प्रार्थी द्वारा बीच बचाव करने दौड़ी तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया हराबाई को लाठी से ही मारे तथा उपरोक्त लोगो के द्वारा टोनही टोनहा कहकर प्रार्थिया के घर में मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिससे प्रार्थिया का पूरा परिवार भयभीत है और समाज में उन्हें शर्मसार होना पड़ रहा है  जिस घटना को गांव के कई लोग देखे सुने है जिसकी घटना की रिपोर्ट एसपी कार्यालय सारंगढ में घटना के बारे में शिकायत दर्ज किए है।जिसमें टोनही टोनहा बोलकर मारपीट किया गया है शंका है कि भविष्य में उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा गंभीर घटना कारित न कर दे,
उपरांत घटना भी समुचित जांच उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये जान की मांग किया गया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button