Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना डभरा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

मामले का विवरण
प्रार्थी द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री 29 जनवरी 2026 की दोपहर से लापता है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है।
रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी की तलाश की गई।
दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अपहृत बालिका एवं संदेही बिलासपुर से ट्रेन द्वारा रायगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से नाबालिग को बरामद किया।
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका के कथन दर्ज किए जाने पर आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपी
रवि कुमार बरेठ, पिता – त्रिलोकी बरेठ
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – ग्राम थनगन, थाना डभरा
आरोपी को दिनांक 10 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements


⭐विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल, महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन एवं आरक्षक मिरीश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button