Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद शल्यक्रिया सफल06 मरीजों की सर्जरी पूर्णतः सुरक्षित एवं सफल

Advertisements

सक्ती

Advertisements

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद शल्यक्रिया सफल
06 मरीजों की सर्जरी पूर्णतः सुरक्षित एवं सफल
सक्ती
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सक्ती में राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
विगत दिवस नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी रंजनी द्वारा कुल 06 मोतियाबिंद मरीजों की शल्यक्रिया निर्धारित राष्ट्रीय मानक प्रोटोकॉल, पूर्ण सुरक्षा एवं संक्रमण नियंत्रण मानकों के अनुरूप की गई। सभी शल्यक्रियाएं पूर्णतः सफल रहीं एवं शल्यक्रिया उपरांत मरीजों की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक पाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में दृष्टिहीनता की रोकथाम कर बुजुर्ग एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराना है। शल्यक्रिया से पूर्व सभी मरीजों की विस्तृत चिकित्सीय जांच की गई, जिसमें नेत्र परीक्षण के साथ रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल थे।
शल्यक्रिया के पश्चात मरीजों को आवश्यक औषधियां, देखभाल संबंधी परामर्श एवं नियमित फॉलोअप की जानकारी दी गई। इस नेत्र शल्यक्रिया कार्यक्रम की सफलता में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button