Advertisement Carousel
Add
Blog

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Ad

Advertisements

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का गरिमामय शुभारंभ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्णकालिक सदस्य रहे बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय स्मृति समारोह का शुक्रवार को गरिमामय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सी-मार्ट परिसर, कचहरी चौक जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे (च) में किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Advertisements


कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के सुपुत्र विजय प्रताप सिंह, सुपुत्री रत्नावली सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं भगवान दास गढ़ेवाल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।


स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवारों का सम्मान
स्मृति समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, शहीद परिवारों तथा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, किसानों और नागरिकों का भी सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग भरा।


महापुरुषों के योगदान को याद करना जरूरी: ब्यास कश्यप
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि हर वर्ष स्मृति समारोह के माध्यम से बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के योगदान को याद किया जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों से नई पीढ़ी को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों के त्याग एवं समर्पण को नमन करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर स्थापित महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास और संघर्ष से परिचित कराने का माध्यम हैं।


समानता और जनजागृति के लिए किया कार्य: राघवेंद्र सिंह
विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जैसे महान व्यक्तित्व को याद करना और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ठाकुर छेदीलाल स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी होने के साथ ही विचारशील नेता थे। उन्होंने समाज में जागरूकता लाने, लोगों को एकजुट करने और समानता की भावना के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि संविधान सभा का सदस्य होना उस दौर की ऐतिहासिक जिम्मेदारी थी। संविधान निर्माण के महत्वपूर्ण दौर में जांजगीर-चांपा क्षेत्र की आवाज के रूप में ठाकुर छेदीलाल की भूमिका पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके विचारों में स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की भावना दिखाई देती है।
आजादी की अलख जगाकर जनजागृति का किया कार्य:

नारायण चंदेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजादी की अलख जगाने के साथ लोगों को एकजुट कर जनजागृति का कार्य किया। संविधान सभा के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ठाकुर छेदीलाल सभी वर्गों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करने वाले न्यायप्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिले के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे महापुरुषों और शहीदों का स्मरण करना समाज का दायित्व है। उनकी प्रतिमाएं और स्मृति समारोह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button