Advertisement Carousel
Add
Blog

रोहिदास चौक पर दीप जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मोदी का जन्मदिन

Ad

Advertisements

रोहिदास चौक पर दीप जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मोदी का जन्मदिन
जांजगीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं रोहिदास वार्डवासियों द्वारा रोहिदास चौक में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व में देश की प्रगति और जनसेवा के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दीं।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी द्वारा उपस्थित लोगों को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रमेश सोनवानी, हरी सोनवानी सहित रोहिदास वार्ड के अनेक नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीपों की रोशनी से रोहिदास चौक जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button