Advertisement Carousel
Add
Blog

सूने मकान को बनाया निशाना, शातिर चोर गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 20 हजार रुपए के चांदी के आभूषण, नगदी और सामान बरामद

Ad

Advertisements

सूने मकान को बनाया निशाना, शातिर चोर गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 20 हजार रुपए के चांदी के आभूषण, नगदी और सामान बरामद

Advertisements


जांजगीर। सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण, नगदी सहित अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी को जांजगीर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(3) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, बनारी निवासी शुभ्रकांत पाण्डेय ने 16 सितंबर को थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह निजी काम से जांजगीर गया था। दोपहर करीब 3:15 बजे वापस घर पहुंचने पर मकान के पीछे का दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखी चांदी की पायल, सिक्के, मूर्ति और नगदी रकम सहित करीब 20 हजार रुपए का सामान गायब था।
रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 749/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस को नैला निवासी क्रांति राठौर (30) पर संदेह हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने के बाद उसके मेमोरंडम कथन के आधार पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी की पायल, राधा-कृष्ण की मूर्ति, चांदी का सिक्का, टाइटन की घड़ी, डिजिटल घड़ी, अन्य सिक्के और नगदी रकम सहित करीब 20 हजार रुपए का सामान बरामद किया।


पुलिस ने आरोपी क्रांति राठौर, पिता लकेश्वर राठौर, निवासी वार्ड क्रमांक 6 नैला, चौकी नैला, थाना जांजगीर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं भीम श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button