Advertisement Carousel
Add
Blog

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


दुर्ग,  सुपेला थाना क्षेत्र के आकाशगंगा स्थित हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सुपेला पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक हाथ में धारदार लोहे का हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार लहराते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम निर्मलकर (18 वर्ष 2 माह), निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, दुर्ग बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधियां दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button