Advertisement Carousel
Add
Blog

चाकू की नोक पर मंगलसूत्र लूटने वाले दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गएलूटे गए सोने के आभूषण, मोबाइल, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद

Ad

Advertisements

चाकू की नोक पर मंगलसूत्र लूटने वाले दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए
लूटे गए सोने के आभूषण, मोबाइल, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद

Advertisements


दुर्ग, अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम झीट में चाकू की नोक पर महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। थाना अमलेश्वर और साइबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए दोनों को रायपुर के भांटागांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की शाम ग्राम झीट की रहने वाली प्रार्थिया अपनी सहेली के साथ काम से वापस घर लौट रही थी। झीट-खुड़मुड़ी मेन रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पाटन की ओर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने मोटरसाइकिल से उतरकर महिला के गले पर चाकू अड़ा दिया और उसका सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के बाद दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अमलेश्वर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 114/26 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की लगातार तलाश की। इसी दौरान थाना अमलेश्वर और साइबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर भांटागांव, रायपुर में घेराबंदी कर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया।


पूछताछ में दोनों ने राहगीरों को मोटरसाइकिल से घेरकर चाकू दिखाने और विरोध करने पर धमकाकर सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान लूटने की बात बताई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार नग सोने की गोल बूंदे, दो नग सोने के लॉकेट, विवो वाई-15एस मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QW 3855 तथा चाकू बरामद किया है। बरामद संपत्ति की कीमत पुलिस ने करीब 1.15 लाख रुपये बताई है।
पुलिस ने दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई में थाना अमलेश्वर और साइबर क्राइम दुर्ग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी आपराधिक घटना की स्थिति में बिना जोखिम उठाए पुलिस को सूचना दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button