Advertisement Carousel
Add
Blog

चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की हत्या, मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की हत्या, मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंडी मंदिर रोड पर गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे जीत साहू अपने साथी रतन निर्मलकर उर्फ दादू और देव चौधरी उर्फ धन्ना के साथ मोटरसाइकिल से सलीम बिरयानी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सारथी मोहल्ला स्थित पोषण दुकान के आगे चंडी मंदिर रोड पर कोमल ढीमर एवं उसके साथी ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

Advertisements


विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से देव चौधरी उर्फ धन्ना पर हमला कर दिया। हमले में उसके सीने, पेट और दोनों पैरों की जांघों में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी कोमल ढीमर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मठपारा, सारथी मोहल्ला, दुर्ग को घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी घटना में संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लोहे के धारदार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 466/2026 के तहत धारा 103(1), 296 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद साक्ष्य संकलन एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवाद को हिंसक रूप न दें और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने अथवा उसका इस्तेमाल करने वालों की जानकारी पुलिस को देकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button