Advertisement Carousel
Add
Blog

बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


चोरी के जेवर खरीदने वाला अकलतरा का सोनार भी गिरफ्तार, तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल
बलौदा/जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2026। थाना बलौदा क्षेत्र के सोनार मोहल्ले में घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में तीन विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15.87 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 07 बलौदा निवासी नवीन सोनी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। दूसरे कमरे में जाकर देखने पर आलमारी का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब थी। शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 386/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच तेज की।

Advertisements

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पतासाजी की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विधि से संघर्षरत बालकों के सहयोग से घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए जेवरात को संगीता जगत की मदद से बेचने की बात भी सामने आई। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने चोरी का मसरूका बरामद किया।


ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रानी हार, चांदी की चैन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु सहित अन्य जेवरात एवं 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद मसरूका की कुल कीमत करीब 15.87 लाख रुपये बताई गई है।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आयुष आदित्य उर्फ आशु (26 वर्ष), जीतु देवार (20 वर्ष), सुमित अग्रवाल (41 वर्ष) निवासी अकलतरा तथा संगीता जगत (36 वर्ष) निवासी बलौदा को गिरफ्तार किया है। इनमें सुमित अग्रवाल को चोरी के जेवरात के खरीददार के रूप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
चोरी के इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि रामदुलार साहू सहित थाना बलौदा एवं साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button