Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

तिरंगा यात्रा व संगठन विस्तार को लेकर भाजयुमो तपकरा मंडल की बैठक आयोजित

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार
तपकरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल तपकरा की कार्यकर्ता परिचय बैठक स्थानीय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा, 1-20 यूथ अभियान, संगठन के नए सदस्यों के ऑनलाइन पंजीयन तथा प्रत्येक बूथ पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisements
बैठक में मंडल प्रभारी दीपक हेडा एवं मंडल सह प्रभारी सरोज आपाट की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदित्य जायसवाल, मंडल महामंत्री अंकित शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। साथ ही केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में बताया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व एवं निर्देशन में मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त प्रभारी लगातार मंडलों में बैठकें आयोजित कर संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कार्ययोजना पर प्रभावी ढंग से कार्य कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने आगामी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button