Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन की साझा बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण को मिली स्वीकृति

 फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से राधेश्याम शर्मा 

संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव की बहु प्रतिक्षित मांग डोंगरगढ़ कटघोरा रेल लाइन की मांग को गति प्रदान हुई है, गुरुवार को दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की साझा बैठक में डोंगरगढ़ कटघोरा रेल लाइन निर्माण कार्य को कागजों से बाहर निकल कर धरातल में कार्य कराए जाने हेतु सार्थक चर्चा हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नए रेल लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

Advertisements

गौर तलब है कि उक्त रेल लाइन की स्वीकृति वर्ष 2018 से प्राप्त हुई थी किन्तु लगातार रुकावटों और प्रदेश में सियासी बदलाव के कारण नए रेल लाइन बिछाए जाने का कार्य लंबित था, जिस हेतु क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने लगातार लोकसभा में ध्यानकर्षण एवं लोक महत्व के विषय पर डोंगरगढ़ कटघोरा रेल लाइन की चर्चा को हमेशा जीवित रखा है। 

सांसद संतोष पांडे ने बताया कि उक्त रेल लाइन की स्वीकृति वर्ष 2018 के समय परियोजना की लागत 4821 करोड़ थी, जिसे रेल मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के साझा प्रयासों से पूर्ण किया जाना था, छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार आने के बाद सबसे पहले उक्त परियोजना हेतु पुनः पुनरीक्षित लागत 6947 करोड़ सहित प्रस्ताव बिलासपुर जोन के द्वारा रेलवे बोर्ड दिल्ली को भेजी गई थी, जिस विषय पर चर्चा के दौरान आज स्वीकृति प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। 

सांसद संतोष पांडे ने बताया कि रेल लाइन लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ छुईखदान कवर्धा पंडरिया क्षेत्र को कवर करेगा जिससे बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी एवं मुंबई हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर रेल ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। सांसद संतोष पांडे ने स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button