Advertisement Carousel
Blog

चोरी करने के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफतार

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र की चौकी बिजुआ के गांव गोंधिया में रविवार की रात किसान सुखबिंदर सिंह के घर में लूटपाट करने घुसे हथियारबंद बदमाशों ने उनको दो गोलियां मार दीं। सुखबिंदर ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। इस पर उसके साथी ने उन पर गोली चला दी। एक गोली सुखविंदर की पीठ तो दूसरी हाथ में लगी। घायल सुखविंदर ने अपनी गिरफ्त से बदमाश को नहीं छोड़ा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। घायल सुखबिंदर को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

आपको बता दें ये घटना रविवार रात तकरीबन ग्यारह बजे चोरो द्वारा ग्राम गोंधिया मे सुखविन्दर सिंह के घर मे चोरी करने के इरादे से घुसना, आहट सुनकर सुखविन्दर सिंह द्वारा उठकर चोरो को देख लेने पर चोर द्वारा सुखविन्दर सिंह पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर देना जिससे सुखविन्दर सिंह की बांयी कांख मे गोली लग जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 295/2024 धारा 457/380/511/307 भादवि से सम्बन्धित तीन सातीर बदमाशा वीराज कुमार उर्फ नेता पुत्र रामनरेश यादव, अरुन कुमार पुत्र रामगोपाल, राजेन्द्र यादव पुत्र जमुना प्रसाद निवासीगण ग्राम नौंरंगाबाद मजरा गोविन्दापुर थाना भीरा जनपद खीरी को दो अवैध देशी तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, दो जिन्दा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, एक जिन्दा कारतूस बारह बोर, एक जिन्दा कारतूस बारह बोर के साथ बस्तौली चौराहा बहृदग्राम बस्तौली से गिरफ्तारी किया गया।

तथा बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 A Act की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम।उप निरीक्षक चेतन तोमर थाना भीरा। उप निरीक्षक संदीव यादव थाना भीरा। हेड कांस्टेबल राजू वर्मा थाना भीरा खीरी। हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार थाना भीरा खीरी। हेड कांस्टेबल शिव कुमार गंगवार थाना भीरा खीरी। कांस्टेबल मोहित कुमार थाना भीरा खीरी। कांस्टेबल चन्द्रमोहन त्यागी थाना भीरा जनपद खीरी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button