Advertisement Carousel
Blog

कानून-व्यवस्था मजबूत करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता – एसडीओपी लोकेश बंसल।

Advertisements

चांपा को मिले नए एसडीओपी, सीपीएस लोकेश बंसल ने संभाला पदभार

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। चांपा अनुविभाग को नए एसडीओपी के रूप में सीपीएस अधिकारी लोकेश बंसल मिल गए हैं। उन्होंने गुरुवार को चांपा एसडीओपी कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


पदभार ग्रहण करने के उपरांत एसडीओपी लोकेश बंसल ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चांपा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।


उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनविश्वास को मजबूत करना तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


नए एसडीओपी के पदभार ग्रहण करने से चांपा अनुविभाग में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button