Advertisement Carousel
Blog

युवाओं को अपराधों से दूर रहने और कानून की जानकारी का दिया संदेश

Advertisements

युवाओं को अपराधों से दूर रहने और कानून की जानकारी का दिया संदेश
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को बताए गए उनके अधिकार

Advertisements
Advertisements


जैजैपुर। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर के मार्गदर्शन में 29 जुलाई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था।


शिविर को संबोधित करते हुए पैरालीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें अपराधों से दूर रहकर अपने करियर और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के गठन एवं उद्देश्य, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की भूमिका तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007, मोटर यान अधिनियम, साइबर अपराध, बाल विवाह, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध सहित बच्चों की अनिवार्य शिक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रभु दयाल चंद्रा ने विद्यार्थियों से कानून की जानकारी रखने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा अपराधों से दूर रहकर एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कानून की समझ प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है और यही जागरूकता समाज को सुरक्षित एवं सशक्त बनाती है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button