Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात : 26.484 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, आई-10 कार जब्त

Advertisements

ऑपरेशन आघात : 26.484 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, आई-10 कार जब्त

Advertisements
Advertisements


रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आई-10 कार सहित कुल 16.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना लैलूंगा पुलिस ने कटकलिया-फोकटपारा तिराहा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध आई-10 कार को रोककर तलाशी लेने पर वाहन से 13 पैकेटों में 26.484 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 13.24 लाख रुपये आंकी गई। साथ ही लगभग 3 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई।


पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन उपाध्याय (24 वर्ष), निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई और ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले की सीमाओं का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button