Advertisement Carousel
Blog

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

नकली नोट से शराब खरीदने की कोशिश नाकाम, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने नकली नोट खपाने के प्रयास का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब दुकान में ₹500 के नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹500 के चार नकली नोट बरामद किए हैं, जिन्हें बैंक परीक्षण में फर्जी पाया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को देशी मदिरा दुकान अकलतरा से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ₹500 का संदिग्ध नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30 वर्ष) निवासी ग्राम दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹500 के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामद नोटों का परीक्षण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अकलतरा में कराया, जहां जांच में सभी नोट नकली पाए गए। साथ ही चारों नोटों का सीरियल नंबर एक समान होना भी सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें बाजार में खपाने की कोशिश कर रहा था।
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 180 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में कमलदास बैनर्जी, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, आरक्षक वाल्मीकि राठौर एवं महेंद्र राज की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button