Advertisement Carousel
Blog

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले दंपति गिरफ्तार

Advertisements

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हेमदत्त केशरवानी, निवासी चांपा ने 24 मई 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता से थी। दोनों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर राशि दोगुनी होने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी सहित अन्य निवेशकों से चेक एवं आरटीजीएस के माध्यम से कुल ₹2,04,97,502 अपने खातों में जमा करा लिए।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने निवेशकों को केवल ₹39,99,400 वापस किए, जबकि शेष राशि लौटाने में लगातार टालमटोल करते रहे और कथित रूप से रकम का गबन कर लिया।
प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलकर फरार हो गए थे। थाना चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन एवं चेकबुक जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी:
हरिशंकर गुप्ता (43 वर्ष)
रेखा गुप्ता (42 वर्ष)
दोनों निवासी मारुति विहार कॉलोनी, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, आदित्य प्रताप सिंह एवं थाना चांपा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button