Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ हुक्का बार पर पुलिस की रेड, 6 हुक्का और भारी मात्रा में सामान जब्त

Advertisements

बिलासपुर पुलिस ने शहर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार स्थित एक हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 हुक्का पॉट समेत भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों संचालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

बिलासपुर के थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास एक मकान की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

Advertisements
Advertisements



पुलिस की रेड के दौरान वहां मौजूद ग्राहक मौके से भाग निकले, जबकि हुक्का बार संचालक श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी भी फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने 6 हुक्का पॉट, 10 हुक्का पाइप, तंबाकू फ्लेवर के पैकेट, स्मोकिंग सिरना, हुक्का टिप्स और स्टील की चिमटी सहित अन्य सामग्री जब्त की।



पुलिस के अनुसार आरोपी तंबाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर ग्राहकों को प्रति घंटे के हिसाब से हुक्का उपलब्ध कराते थे और इससे अवैध आर्थिक लाभ कमा रहे थे। मामले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button