Advertisement Carousel
Blog

सिविल लाइन क्षेत्र में कोलाहल मचाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

Advertisements

रात 12:30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सहित डीजे किया जब्त
दुर्ग। सार्वजनिक शांति एवं ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने देर रात तेज ध्वनि में डीजे बजाकर कोलाहल फैलाने वाले एक डीजे वाहन पर कार्रवाई करते हुए वाहन सहित डीजे उपकरण जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे रात्रिकालीन गश्त के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में एक आयशर वाहन (क्रमांक CG 07 CZ 5690) में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। तेज ध्वनि के कारण क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और सार्वजनिक शांति प्रभावित हो रही थी।

Advertisements
Advertisements


मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस ने तत्काल वाहन को रोककर जांच की और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन एवं डीजे उपकरण जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन के डीजे संचालक की पहचान वसीम (38 वर्ष), निवासी जलेबी चौक, भिलाई के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई थाना पद्मनाभपुर की रात्रिकालीन गश्ती टीम द्वारा की गई, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण और कोलाहल नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करें। निर्धारित समय और तय मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button