Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला राज्य में प्रथम

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष या ज्यादा आयु के बुजुर्ग को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

सारंगढ़- बिलाईगढ़, जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के साथ प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई ‘वय वंदन योजना’ के क्रियान्वयन में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है।

Advertisements

यह उपलब्धि जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का परिणाम है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक दिशा -निर्देशों ने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। वहीं डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने सभी मैदानी अमले, मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों को इस जीत का श्रेय दिया है।

जिले की इस सफलता से न केवल स्वास्थ्य विभाग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। अब प्रशासन का लक्ष्य इस गति को बनाए रखते हुए अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भी इसी तरह की उत्कृष्टता हासिल करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य योजना तैयार की। इस दौरान जिले के आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव एव सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों के बीच बेहतरीन समन्वय देखने को मिला

जिसके परिणामस्वरूप पात्र वरिष्ठ नागरिकों का शत- प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया गया। आयुष्मान वय वंदना कार्ड, आयुष्मान भारत योजना का एक विस्तार है। इसके तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है।

इस योजना में जिले के प्रथम आने से यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने न केवल डेटा एंट्री, बल्कि घर- घर जाकर लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें कार्ड उपलब्ध कराने में भी प्राथमिकता दिखाई है।
अधिकारियों का उत्साहवर्धन
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सराहना की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button