Advertisement Carousel
Blog

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements



पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान शेखर बघेल से हुई थी। परिचय के बाद आरोपी ने शादी करने और जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिलाकर युवती का विश्वास जीता।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लंबे समय तक पत्नी की तरह साथ रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने विवाह की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और विवाद के दौरान मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।



शिकायत मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी शेखर बघेल को उसके ठिकाने से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button