Advertisement Carousel
Blog

सिवनी पहुंचे कलेक्टर जन्मेजय महोबे, कोसा कारखाना और ककून बैंक का किया निरीक्षण

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में पारंपरिक कोसा उद्योग को नई गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सिवनी स्थित कोसा कारखाना और ककून बैंक का निरीक्षण कर प्रशिक्षण, निर्माण कार्यों और रोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को कोसा धागाकरण एवं हथकरघा बुनाई से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ग्राम सिवनी स्थित कोसा कारखाना और ककून बैंक का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, उत्पादन गतिविधियों और चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोसा कारखाना को एक आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां बड़े स्तर पर महिलाओं और युवाओं को कोसा धागाकरण एवं हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा सके। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।



निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने जनपद पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षण और उत्पादन गतिविधियों का जल्द विस्तार किया जा सके।

इस मौके पर रेशम विभाग, हथकरघा विभाग, हैंडलूम कॉलेज, एनसीएचएचडी, जनपद पंचायत बलौदा और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का उद्देश्य कोसा उद्योग को बढ़ावा देकर स्थानीय महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button