Advertisement Carousel
Blog

बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जैजैपुर पुलिस ने 4 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार किए

Advertisements

सक्ती जिले की जैजैपुर थाना पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों को मामला दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना जैजैपुर में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 29 जून 2026 को भीख मांगकर घर लौटने के दौरान दो आरोपियों ने उसे जबरन पकड़कर एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि उसे जबरन महुआ शराब पिलाकर बेहोशी की हालत में उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।


जैजैपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश कर मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उपजेल सक्ती भेज दिया गया।


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) एवं 127(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी रखी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा सहित जैजैपुर थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button