Advertisement Carousel
Blog

घर में घुसकर तलवार से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार सरकंडा में देर रात खूनी हमला, चार आरोपी जेल भेजे गए

Advertisements

घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार तलवार भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे अपोलो चौक, लिंगियाडीह के पास प्रार्थी निखिल ध्रुव अपने साथियों आदित्य दास महंत और रवि गंधर्व के साथ खड़ा था। इसी दौरान आरोपियों ने वाहन से टक्कर मारने के बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे एवं तलवार से हमला कर दिया।

Advertisements
Advertisements


हमले से बचने के लिए घायल पास के एक मकान में घुस गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस हमले में पीड़ितों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
प्रार्थी की शिकायत पर सरकंडा थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए। आरोपी सन्नी अहिरवार के कब्जे से तलवार मिलने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा (20), संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू (20), मुकेश यादव उर्फ मुक्की (25) तथा राहुल यादव उर्फ छोटू (26) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button