Advertisement Carousel
Blog

मुक्तिधाम रोड पर अवैध शराब बेच रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.4 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 12 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुक्तिधाम रोड पतोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना उतई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैली में रखी 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यवीर खुटियारे (38 वर्ष) निवासी गोडपेंडरी, थाना उतई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे के कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण बनाया जा सके।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक महेश यादव एवं राजीव दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button