Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात में बड़ा प्रहार, 8 मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार 164 लीटर महुआ शराब, 67 पाव देशी शराब और दो बाइक जब्त

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़,  जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने पिछले दो दिनों में व्यापक कार्रवाई करते हुए 8 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 164 लीटर महुआ शराब, 67 पाव देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
सबसे बड़ी कार्रवाई थाना पूंजीपथरा पुलिस ने की, जहां दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 लीटर महुआ शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर घेराबंदी कर अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपियों को पकड़ा। पहली कार्रवाई में 30 लीटर तथा दूसरी कार्रवाई में 70 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


ऑपरेशन आघात के तहत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी रही। थाना तमनार पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 42 लीटर महुआ शराब, 20 पाव देशी शराब तथा नगदी बरामद की। वहीं थाना छाल पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त की। थाना खरसिया पुलिस ने 47 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। :::

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button