Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान समारोह 11जून को माधुरी कैवर्त होंगे सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे

भिलाईनगर। लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन द्वारा आयोजित सुरता पारकर 2026 के अंतर्गत रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 11 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू नगर, भिलाई स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में पूर्वाह्न 11.30 बजे से होगा।

संस्था के अनुसार इस वर्ष रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान से माधुरी कैवर्त को सम्मानित किया जाएगा। वे जगदलपुर में जिला अपराध एवं अनुसंधान शाखा में निरीक्षक एवं जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव गजेन्द्र यादव शामिल होंगे। इसके अलावा विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदीप कुमार कैवर्त, अध्यक्ष स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, स्मृति नगर भिलाई राजीव चौबे, ट्रस्टी अध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर, भिलाई आत्माराम साहू तथा प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन डॉ. दीनदयाल साहू, संस्था के दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष लालजी साहू, साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर, प्रदीप कुमार पारकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जागृति सार्वा द्वारा किया जाएगा।

संस्था के अनुसार अंचल के ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं समाजसेवी स्व. राम प्यारा पारकर की स्मृति में लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग द्वारा सुरता पारकर का आयोजन प्रति वर्ष उनकी पुुण्यतिथि पर किया जाता है। उन्होंने महिला जागरण के लिए काफी कार्य किए। अत: उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष एक महिला जो समाजसेवी और साहित्य से जुड़ी हों, ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। 2026 आयोजन का 10वां वर्ष है। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य, कला एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित तथा प्रोत्साहित करना है।

इस कार्यक्रम में निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम के पदाधिकारी व सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी के साथ ही अनेक साहित्य संगठन के लोग व पारकर परिवार उपस्थित रहेंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button