Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात: खरसिया पुलिस ने 63 पाव अवैध शराब के साथ दो को दबोचा

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 पाव अवैध शराब जब्त


रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 63 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में 31 मई 2026 को चोढ़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार पटेल (32 वर्ष), निवासी नवागांव, थाना खरसिया बताया। उसके कब्जे से 14 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 14 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।


इसी दौरान खरसिया पुलिस ने ग्राम बोतल्दा क्षेत्र में भी छापामार कार्रवाई की। बोतल्दा हाईवे रोड स्थित पटेल ढाबा के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में झोला लेकर जाती दिखाई दी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनुसुईया उर्फ गुड्डी केशरवानी (48 वर्ष), निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 पाव देशी प्लेन एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 63 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,600 रुपये है, जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button