Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर में चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर ऑटो चालक और युवक पर किया हमला, चाकू और फाइबर पाइप बरामद

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शनिचरी बाजार रोड में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑटो चालक और उसके साथी पर धारदार चाकू एवं पाइप से हमला कर मारपीट की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और फाइबर पाइप भी जप्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पचरीघाट निवासी राजेश साहू ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 मई 2026 की रात करीब 10:45 बजे वह अपने परिचित ऑटो चालक नंदू साहू के साथ शनिचरी बाजार रोड में खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी विक्की गुलहरे उर्फ अमित वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।


पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और अपने दो साथियों फद्दू खान उर्फ अरबाज तथा दीपक यादव को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी फद्दू खान ने धारदार चाकू से हमला कर नंदू साहू की कलाई पर चोट पहुंचा दी।
घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से धारदार चाकू और फाइबर पाइप बरामद किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button