Advertisement Carousel
Blog

ग्राम दर्री में पामगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, महिला कमांडो टीम का गठन

Advertisements

ग्राम दर्री में पामगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, महिला कमांडो टीम का गठन

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना पामगढ़ पुलिस ने ग्राम पंचायत दर्री में विशेष नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो टीम का गठन कर उन्हें टोपी एवं सीटी वितरित की गई।


पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पामगढ़ सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा राहगीर योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की गई।


कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर देते हुए युवाओं एवं ग्रामीणों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की समझाइश दी गई। महिला कमांडो टीम को ग्राम स्तर पर सुरक्षा सहयोगी के रूप में कार्य करने, अपराध संबंधी सूचनाएं तत्काल पुलिस तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जनजागरूकता अभियानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करना, साइबर अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button