Advertisement Carousel
Blog

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Advertisements

जिला सक्ती
बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार कर भेजी गई जेल

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।

Advertisements
Advertisements


आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिला सक्ती में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा और शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सरवानी में रेड कार्रवाई की।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 8 सरवानी निवासी किरन कुमारी साहू के घर दबिश दी।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बाराद्वार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाराद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखकर अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button