Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की हाई अलर्ट मॉक ड्रिल, लूट और चेन स्नैचिंग पर लाइव एक्शन तीनों सब-डिवीजन में एक साथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकेबंदी में दबोचे गए संदिग्ध

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट
रायगढ़ पुलिस की हाई अलर्ट मॉक ड्रिल, लूट और चेन स्नैचिंग पर लाइव एक्शन

Advertisements
Advertisements



तीनों सब-डिवीजन में एक साथ हुई कार्रवाई, वरिष्ठ अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से परखी पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम और नाकेबंदी व्यवस्था



रायगढ़ पुलिस ने जिले में बढ़ते लूट और चेन स्नैचिंग जैसे अपराधों से निपटने के लिए शुक्रवार को रायगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ तीनों सब-डिवीजन में एक साथ लाइव मॉक ड्रिल आयोजित की। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, नाकेबंदी व्यवस्था और संदिग्धों की धरपकड़ की क्षमता को परखना था।


मॉक ड्रिल की सबसे खास बात यह रही कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गोपनीय रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद रहे और मौके पर पुलिसकर्मियों की कार्रवाई, चेकिंग व्यवस्था तथा समन्वय प्रणाली का निरीक्षण करते रहे।
रायगढ़ शहर में कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित की गई कि सिविल लाइन रोड पर एक महिला से चेन स्नैचिंग कर बाइक सवार आरोपी फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल नाकेबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास बैग लूट की दूसरी घटना का भी डेमो कराया गया। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। बाद में संदिग्धों को पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।


खरसिया क्षेत्र में दोपहर लगभग 12 बजे लूटपाट की सूचना मिलते ही थाना और चौकी स्तर पर सघन जांच अभियान शुरू किया गया। रायगढ़ चौक और मदनपुर चौक पर घेराबंदी कर पुलिस ने तीन में से दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल ने किया।
धरमजयगढ़ क्षेत्र में दशहरा मैदान के पास युवती से चेन स्नैचिंग की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कापू रोड पर नाकेबंदी की। एसडीओपी श्री सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।


पूरे जिले में एक साथ कराई गई इस मॉक ड्रिल के माध्यम से रायगढ़ पुलिस ने यह संदेश दिया कि अपराध के बाद त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स, तकनीकी समन्वय और मजबूत नाकेबंदी व्यवस्था के जरिए अपराधियों को बच निकलने का मौका नहीं दिया जाएगा।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि आज की कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रभावी रिस्पॉन्स देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button