Advertisement Carousel
Blog

उन्नतिशील किसान के खेत पहुंचे कलेक्टर, फसल विविधिकरण से बढ़ी आय की सराहना

Advertisements

उन्नतिशील किसान के खेत पहुंचे कलेक्टर, फसल विविधिकरण से बढ़ी आय की सराहना
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने पामगढ़ विकासखंड के ग्राम बारगांव का दौरा कर उन्नतिशील किसान श्री कुंवर सिंह मधुकर (नंदकुमार) के खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान द्वारा अपनाए गए फसल विविधिकरण मॉडल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैकल्पिक और लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements


किसान श्री मधुकर ने अपने 18 एकड़ कृषि क्षेत्र में पारंपरिक धान की खेती के स्थान पर आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च, कुंदरू एवं परवल जैसी विभिन्न फसलों का उत्पादन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस नवाचार के चलते उनकी आय में दोगुना से तीन गुना तक वृद्धि हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेत में लगाए गए पौधों और फसलों की विस्तृत जानकारी ली। किसान द्वारा 250 कटहल, 600 नए एवं 250 पुराने नींबू, 100 एप्पल बेर, 1700 ऑस्ट्रेलियन टीक और 300 काली मिर्च के पौधे लगाए गए हैं। साथ ही कुंदरू 2 एकड़, परवल 3 एकड़, खीरा 1 एकड़ 20 डिसमिल, लौकी 1 एकड़ 50 डिसमिल तथा डोडका 80 डिसमिल क्षेत्र में उगाई जा रही है।


कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि फसल विविधिकरण से न केवल किसानों की आय बढ़ती है, बल्कि खेती अधिक टिकाऊ और जोखिम मुक्त भी बनती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे नवाचार करने वाले किसानों के खेतों का अन्य किसानों के लिए भ्रमण कराया जाए, ताकि वे भी आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखीजा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button