Advertisement Carousel
Blog

आकाश भोजवानी बने भाजयुमो चांपा मंडल के उपाध्यक्ष, युवाओं में उत्साह की लहर

Advertisements

आकाश भोजवानी बने भाजयुमो चांपा मंडल के उपाध्यक्ष, युवाओं में उत्साह की लहर

Advertisements

नई जिम्मेदारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में जश्न, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Advertisements

चांपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर मंडल चांपा की नई कार्यकारिणी सूची जारी होते ही संगठन में उत्साह का माहौल बन गया। इस सूची में युवा नेता आकाश भोजवानी को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आकाश भोजवानी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर आकाश भोजवानी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष थवाईत एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा।

भाजयुमो में नई ऊर्जा के साथ आकाश भोजवानी की नियुक्ति को संगठन के लिए एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में युवाओं की भागीदारी और भी बढ़ेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button