Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में नशीली कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, बस ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

तपकरा/जशपुर। जशपुर से रायगढ़ जा रही वासुदेव यात्री बस में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। तपकरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जशपुर की ओर से तपकरा होते हुए रायगढ़ जा रही बस क्रमांक CG-13-Q-1800 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की।

करीब 11:45 बजे संदिग्ध बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में दो झोलों के अंदर रखे चार कार्टून से 100-100 मिलीलीटर की कुल 480 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। यह कफ सिरप कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राईपोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त “ऑनरेक्स” ब्रांड की बताई जा रही है।
पुलिस ने कुल 48 लीटर नशीली कफ सिरप जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 96 हजार 720 रुपये आंकी गई है। मामले में थाना तपकरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त कफ सिरप बिहार राज्य के गया से लाई गई थी और उसे रायगढ़ में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में बसंत पटेल (33 वर्ष) निवासी ग्राम बगुडेगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (कंडक्टर), सतीश कुमार चौहान (45 वर्ष) निवासी नैला जूना तलाब थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा (खलासी) एवं भोला राम (46 वर्ष) निवासी ग्राम कंडोरा थाना कुनकुरी जिला जशपुर (ड्राइवर) शामिल हैं।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बस को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना तपकरा के सहायक उपनिरीक्षक राम जी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक महेंद्र पैंकरा, किशुन कुमार, रूपेश यादव एवं लोकेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button