Advertisement Carousel
Blog

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर,

Advertisements


नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम फरहदा में रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीपत थाना पुलिस ने ग्राम फरहदा डिपरा पारा में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक केंवट (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से करीब 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11,400 रुपये है, जप्त की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण—एक बड़ा एल्यूमिनियम डेगचा एवं पाइप युक्त स्टील का कोपरा भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सीपत पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button