Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा में 6 अत्याधुनिक 108 संजीवनी एम्बुलेंस रवाना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में 6 अत्याधुनिक 108 संजीवनी एम्बुलेंस रवाना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल
जांजगीर-चांपा

Advertisements


जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिला चिकित्सालय जांजगीर से 108 संजीवनी सेवा के तहत 6 अत्याधुनिक एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित उपचार सुविधा मिल सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन एम्बुलेंसों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, ताकि मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इनमें बी.पी. मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाईजेशन सहित अन्य आपातकालीन उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण के लिए इन एम्बुलेंसों में पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। कुल 6 एम्बुलेंसों में से 5 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शामिल हैं।
यह नई 108 एम्बुलेंस सेवाएं अब जिले में जनमानस को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू कर दी गई हैं, जिससे समय पर उपचार और जीवन रक्षा में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजूर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) श्री उत्कर्ष तिवारी, अस्पताल प्रबंधक श्री अंकित ताम्रकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button